कमेटी सरकार के खिलाफ मजबूती से लड़ रही है कांग्रेस – पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर / पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कमेटी मजबूती से सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है और जनता के बीच सरकार की नाकामी को उजागर करने में पूरी तरह सफल रही है।
बघेल ने कहा, “एक जग, एक चप्पल और एक टीवी की कीमत क्या है, ये अब पूरी जनता जान चुकी है। भाजपा की झूठी योजनाएं और खोखले वादे जनता के सामने बेनकाब हो चुके हैं।”
उन्होंने सवाल उठाया कि पूर्ववर्ती सरकार को बदनाम करने के लिए “महादेव सट्टा एप” का नाम घसीटा गया। बघेल ने कहा, “क्या महादेव एप बंद हो गया? क्या सरकार ने अब तक सौरभ चंद्रवंशी और रवि उप्पल को गिरफ्तार किया? नहीं! बल्कि अब तो नया एप भी शुरू हो चुका है। यह सरकार सिर्फ दिखावा कर रही है, कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं हुआ।”
सीएम साय के बयान पर पलटवार
वहीं कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा दिए गए बयान – “अब वे क्या करते हैं, यह तो वही जानें” – पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह बयान सरकार की लाचारी और असहायता को दर्शाता है। जब सत्ता में बैठे लोग जवाब देने के बजाय व्यंग्य करने लगें, तो समझना चाहिए कि वे असली सवालों से भाग रहे हैं।
कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि जनता के अधिकार और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए पार्टी की लड़ाई और मुखर होगी
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








