Search
Close this search box.

चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में सरगुजा कांग्रेस ने किया पुतला दहन, कहा – अडानी के इशारे पर हो रही ED की कार्रवाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

 

चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में सरगुजा कांग्रेस ने किया पुतला दहन, कहा – अडानी के इशारे पर हो रही ED की कार्रवाई

 

रायपुर / पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल की प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा गिरफ्तारी के विरोध में आज सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में अम्बिकापुर में जोरदार प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन से घड़ी चौक तक रैली निकालकर नारेबाजी की और घड़ी चौक पर ED का पुतला दहन किया।

 

गौरतलब है कि 18 जुलाई को श्री चैतन्य बघेल के जन्मदिन के दिन ही उन्हें गिरफ्तार किया गया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि वे विधानसभा में अडानी द्वारा छत्तीसगढ़ के जंगलों की कटाई का मुद्दा उठाने वाले थे, जिसे रोकने के लिए यह राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई की गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में पूरे राज्य में पुतला दहन का आह्वान किया था।

 

इस कड़ी में सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी ने भी विरोध दर्ज कराते हुए आज पुतला दहन किया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक ने कहा कि “ED की यह कार्रवाई अडानी के इशारे पर की गई है। यह लोकतंत्र और जनप्रतिनिधियों की आवाज को दबाने की साजिश है। कांग्रेस इस तरह की दमनकारी नीतियों से न तो डरने वाली है और न ही झुकने वाली। हम इस लड़ाई को और तेज करेंगे।”

 

इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता एवं महिला नेत्रियाँ उपस्थित रहीं। प्रमुख रूप से उपस्थित नेताओं में श्री अजय अग्रवाल, डॉ. अजय तिर्की, जे.पी. श्रीवास्तव, द्वितेन्द्र मिश्रा, हेमंत सिन्हा, रामविनय सिंह, जगन्नाथ कुशवाहा, नुरूल अमीन सिद्दीकी, सत्येंद्र तिवारी, दुर्गेश गुप्ता, इरफान सिद्दीकी, संजय विश्वकर्मा, राशिद अहमद अंसारी, संजीव मंदिलवार, लालचंद यादव, सुधांशु गुप्ता, हरभजन भामरा, अतुल तिवारी, शांतनु मुखर्जी, विनोद एक्का, अनूप मेहता, आशिष वर्मा, अशफाक अली, गुरुप्रीत सिद्धू, जमील खान, लोकेश कुमार, विकल झा, शंकर प्रजापति, चंद्रप्रकाश सिंह, रजनीश सिंह, सोहन जायसवाल, अमित तिवारी (राजा), आशीष जायसवाल, सुरेंद्र गुप्ता, अनिल सिंह कर्नल, नीतीश चौरसिया, विनय गुप्ता, अशोक सिंह, संजय सिंह, सुदामा कुर्रे, प्रमोद चौधरी, शिवप्रसाद अग्रहरि, अविनाश कुमार, उत्तम रजवाड़े, मिथुन सिंह, विकास शर्मा, रोशन कन्नौजिया, अभिषेक सिंह, परवेज आलम गांधी, अंकित जायसवाल, श्रीमती हमीदा, शकीला सिद्दीकी, उर्मिला विश्वास, मंजू सिंह, अनुराधा सिंह, साधना कश्यप, रजनी महंत, संगीता मिंज, दिलीप धर, बाबू सोनी, वीरेंद्र सिन्हा, अमित मिंज, संजर नवाज, आयुष, मनीष पांडे, अतुल यादव, गौतम गुप्ता, साहिल अली, राहुल, सफायत अली, परमेश्वर भगत, रितेश धर, राहुल पटेल आदि शामिल थे।

 

 

 

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें