प्राथमिक शाला मुरताडांड में नवनिर्मित अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण संपन्न
आज विकासखंड बतौली के ग्राम पंचायत चिपरकाया के आश्रित ग्राम मुरताडांड स्थित प्राथमिक शाला में नवनिर्मित अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण समारोहपूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री रामकुमार टोप्पो जी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शामिल होकर ग्रामवासियों, सरपंच, पंचगण, जनप्रतिनिधियों, विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं समस्त शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने नवनिर्मित कक्ष के उपयोग से बच्चों की शिक्षा में और अधिक गुणवत्ता आने की आशा व्यक्त की तथा सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
विशेष उपस्थिति में उपस्थित रहे:
वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता श्री अशोक गुप्ता मण्डल महामंत्री श्री विश्वनाथ यादव मण्डल मंत्री श्री नीलकंठ यादव मण्डल कोषाध्यक्ष श्री सिद्धांत गुप्ताश्री डोमन यादव ग्राम पंचायत चिपरकाया के सरपंच श्री मोती लाल पंचगणगण बीईओ श्री शरद चंद मेषपाल प्रधान पाठक श्री मनसाय उक्त कार्यक्रम में समस्त ग्रामीणों की उपस्थिति उत्साहपूर्ण रही। नवनिर्मित अतिरिक्त कक्ष से अब विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, जिससे शिक्षा का स्तर और सुदृढ़ होगा।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








