Search
Close this search box.

राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कोरवा समाज का विधानसभा स्तरीय हुआ सम्मेलन में सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो हुए शामिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सीतापुर विधायक माननीय रामकुमार टोप्पो जी और भाजपा पदाधिकारियों की उपस्थिति में
राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कोरवा समाज का विधानसभा स्तरीय हुआ सम्मेलन
जंगल पहाड़ में बसने वाले कोरवा समाज के छोटे बच्चे से बुजुर्ग तक हुए सम्मिलित ।
—————————————–

आज दिनांक 15 जून को सीतापुर विधानसभा के बतौली ब्लॉक के सुआरपारा में विधानसभा स्तरीय कोरवा समाज का बैठक हुआ आपको बता दें कि सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो जी द्वारा क्षेत्र में निवासरत विभिन्न समाजों के साथ बैठक कर छत्तीसगढ़ सरकार एवं भारत सरकार की योजना को कैसे समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और समाज के अंतिम व्यक्ति का भी विकास हो ताकि भारत के यशस्वी प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी जी के 2047 मिशन पूर्ण रूप से सार्थक हो और विकसित भारत की इस यात्रा में सभी समाजों का योगदान रहे इसके लिए निरंतर क्षेत्र में प्रयास कर रहे है।
सीतापुर विधायक का कहना है कि यह इसी का सार्थक नतीजा है कि आज जंगल पहाड़ में बसने वाले कोरवा समाज के लोग भी हजारों की संख्या में इस सम्मेलन में उपस्थित हुए है
इस अवसर पर कोरवा समाज के लिए बने सामाजिक भवन का भी लोकार्पण विधायक जी द्वारा किया गया एवं बैगा पद्धति से पूजा पाठ किया गया,,
आपको बता दें कि कोरवा समाज के लोग इस अवसर पर काफी खुश और उत्साहित थे, और कोरवा समाज के लोगों का कहना है कि यह पहला अवसर है कि किसी विधायक द्वारा हमारे जीवन स्तर को ठीक करने के लिए संगठित किया है ,समाज के लोगों ने यहां तक भी कहा कि अब हमें महसूस हो रहा है कि हमारा विकास निश्चित है । समाज के लोगों ने प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी को भी धन्यवाद ज्ञापित किया और विधायक रामकुमार टोप्पो जी को पारंपरिक हथियार तीर धनुष और ढीटोरी देकर आभार व्यक्त किया । इस विधानसभा स्तरीय सम्मेलन में सीतापुर ब्लाक , बतौली ब्लाक और मैनपाट ब्लाक के कोरवा समाज के अध्यक्ष और समाज के सभी प्रमुख जन , के साथ भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी गण और कार्यकर्ता भी शामिल हुए,,,

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें