Search
Close this search box.

अहमदाबाद प्लेन दुर्घटना: श्रद्धांजलि एवं न्याय की मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

अहमदाबाद प्लेन दुर्घटना: श्रद्धांजलि एवं न्याय की मांग

अंबिकापुर / अहमदाबाद में गुरुवार 12 जून को हुई हृदयविदारक प्लेन दुर्घटना के मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने शुक्रवार को कैंडल मार्च निकाला। यह मार्च जिलाध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक के नेतृत्व में राजीव भवन से घड़ी चौक तक आयोजित किया गया। इस दौरान मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

 

दुर्घटना में 229 यात्रियों, 12 क्रू मेंबर्स और एक आवासीय परिसर में स्थित मेडिकल कॉलेज के 23 से अधिक रेजिडेंट डॉक्टरों और कर्मचारियों ने अपनी जान गंवाई।

 

कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर इस त्रासदी के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए शुक्रवार को अपने सभी राजनीतिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए। जिला कांग्रेस कमेटी ने भी “शिक्षा न्याय” आंदोलन और “संविधान बचाओ” अभियान को स्थगित कर दिवंगतों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

 

जांच की मांग

 

जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे की इस मांग का समर्थन किया कि दुर्घटना की जांच सुप्रीम कोर्ट के वर्तमान या सेवानिवृत्त न्यायाधीश द्वारा कराई जाए। उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना दैवीय घटना नहीं, बल्कि मानवीय चूक का परिणाम है।

 

उन्होंने केंद्र सरकार और एयर इंडिया के निजीकरण पर सवाल उठाते हुए कहा कि विमानों का रखरखाव अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हो रहा था या नहीं, इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

 

कार्यक्रम में उपस्थित नेता और कार्यकर्ता

 

कैंडल मार्च में 20 सूत्रीय कार्यक्रम के पूर्व उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, पूर्व महापौर डॉ. अजय तिर्की, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, ब्लॉक कांग्रेस अम्बिकापुर शहर के अध्यक्ष हेमंत सिन्हा सहित कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और आम नागरिक उपस्थित थे।

 

 

 

 

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें