Search
Close this search box.

बतौली जनपद पंचायत में ही मिलेगी आधार सेवा केंद्र की सुविधा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बतौली जनपद पंचायत में ही मिलेगी आधार सेवा केंद्र की सुविधा

आधार से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए लोगों को अब नहीं जाना पड़ेगा दूर

बतौली। जनपद पंचायत बतौली क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब आधार कार्ड से संबंधित विभिन्न सेवाओं का लाभ जनपद पंचायत कार्यालय परिसर में संचालित आधार सेवा केंद्र के माध्यम से ही प्राप्त किया जा सकेगा। इससे क्षेत्र के लोगों को आधार संबंधी कार्यों के लिए दूर-दराज के केंद्रों पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

आधार सेवा केंद्र के संचालक सनी गुप्ता ने आधार उपभोक्ताओं से अपील की है कि आधार से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या, नए आधार कार्ड बनवाने अथवा आधार कार्ड में आवश्यक अपडेट कराने के लिए निर्धारित समयावधि में तत्काल आधार सेवा केंद्र पहुंचकर सुविधा का लाभ उठाएं।

उन्होंने बताया कि आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि सहित आवश्यक जानकारी में सुधार एवं अपडेट जैसे कार्यों के लिए उपभोक्ता समय रहते केंद्र पर संपर्क करें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

सनी गुप्ता ने कहा कि आधार आज विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी सेवाओं के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसलिए आधार से जुड़ी जानकारी को अद्यतन रखना बेहद जरूरी है।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि आधार संबंधी किसी भी कार्य के लिए अधिकृत आधार सेवा केंद्र का ही उपयोग करें और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपनी सेवाओं का लाभ उठाएं।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें