हरियाली त्योहार पर किसानों को दी हार्दिक बधाई, किसान कांग्रेस ने लिया कृषि एवं प्रकृति संरक्षण का संकल्प
बतौली। ब्लॉक किसान कांग्रेस कमेटी बतौली की ओर से क्षेत्र के सभी अन्नदाताओं, मेहनतकश किसानों एवं किसान भाइयों-बहनों को हरियाली त्योहार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।
ब्लॉक किसान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दुधेश्वर यादव ने कहा कि हरियाली त्योहार हमारी कृषि संस्कृति, प्रकृति और किसानों के अथक परिश्रम से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। किसान अपने पसीने और मेहनत से खेतों में हरियाली लाकर पूरे समाज के लिए अन्न का उत्पादन करता है। किसानों की मेहनत से ही देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष खेत-खलिहान हरियाली से भरें, फसलें लहलहाएँ और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य प्राप्त हो, यही कामना है। प्रत्येक किसान परिवार के घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली आए तथा किसानों को कृषि कार्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
दुधेश्वर यादव ने कहा कि हरियाली त्योहार के अवसर पर हम सभी को किसानों के सम्मान, कृषि के संरक्षण तथा पर्यावरण को हरा-भरा रखने का संकल्प लेना चाहिए। प्रकृति और खेती का संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए बेहद जरूरी है।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से हरियाली त्योहार को उत्साह एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील करते हुए सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








