Search
Close this search box.

लाख युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने के लक्ष्य के साथ चल रहा ‘ज्वॉइन भाजयुमो’ सदस्यता अभियान : राहुल टिकरिहा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लाख युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने के लक्ष्य के साथ चल रहा ‘ज्वॉइन भाजयुमो’ सदस्यता अभियान : राहुल टिकरिहा

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के मार्गदर्शन में युवाओं और नव-मतदाताओं को भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से जोड़ने के उद्देश्य से “ज्वॉइन भाजयुमो” सदस्यता अभियान संचालित किया जा रहा है। यह अभियान 23 जुलाई से 20 सितंबर तक पूरे प्रदेश में चलेगा, जिसके तहत 2 लाख युवाओं एवं नव-मतदाताओं को भाजपा और भाजयुमो से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में राहुल टिकरिहा ने बताया कि अभियान की शुरुआत दंतेवाड़ा जिले के बचेली से हुई है। बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी विशेष सदस्यता अभियान चलाकर युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शांति और विकास के नए वातावरण के कारण युवाओं का भाजपा के प्रति विश्वास लगातार बढ़ रहा है।

उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से संचालित किया जा रहा है। www.joinbjymcg.com⁠� के माध्यम से युवा स्वयं सदस्य बन सकते हैं तथा रेफरल कोड के जरिए अन्य युवाओं को भी अभियान से जोड़ सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभियान के पहले सात दिनों में ही 18,846 युवाओं ने सदस्यता ग्रहण कर अपना डिजिटल प्रमाण-पत्र प्राप्त किया है।

राहुल टिकरिहा ने जानकारी दी कि 8 अगस्त को सरगुजा जिले तथा 9 से 14 अगस्त तक सरगुजा संभाग के सभी छह जिलों में सदस्यता अभियान के विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश मीडिया सह-संयोजक राहुल राय, भाजयुमो प्रदेश मीडिया प्रभारी वासु शर्मा, रायपुर शहर जिलाध्यक्ष अर्पित सूर्यवंशी तथा रायपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष पिंटू साहू उपस्थित रहे।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें