Search
Close this search box.

मनमोहन सिंह की ईमानदारी पर सवाल उठाने वालों को सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने आईना दिखाया — परवेज़ आलम गांधी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मनमोहन सिंह की ईमानदारी पर सवाल उठाने वालों को सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने आईना दिखाया — परवेज़ आलम गांधी

अंबिकापुर, 30 जुलाई। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव परवेज़ आलम गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह की ईमानदारी और सार्वजनिक जीवन पर वर्षों तक लगाए गए राजनीतिक आरोपों को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है।

परवेज़ आलम गांधी ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह देश के सबसे ईमानदार, विद्वान और सादगीपूर्ण प्रधानमंत्रियों में से एक रहे हैं। इसके बावजूद उनकी छवि को धूमिल करने के लिए लंबे समय तक राजनीतिक आरोप लगाए गए और जनता के बीच भ्रम की स्थिति पैदा करने का प्रयास किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने उनकी ईमानदारी पर सवाल उठाकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की।

उन्होंने कहा कि कोयला खदान आवंटन से जुड़े मामले में सर्वोच्च न्यायालय के हालिया फैसले ने तथ्यों और सच्चाई को सामने ला दिया है। यह फैसला उन लोगों के लिए आईना है, जिन्होंने बिना ठोस आधार के देश के पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिष्ठा पर सवाल उठाए और उन्हें राजनीतिक विवादों में घसीटने का प्रयास किया।

परवेज़ गांधी ने कहा कि राजनीति में आरोप लगाना आसान होता है, लेकिन न्यायपालिका और इतिहास के सामने तथ्यों की कसौटी पर खरा उतरना कठिन होता है। डॉ. मनमोहन सिंह ने अपने पूरे सार्वजनिक जीवन में संवैधानिक मर्यादा, पारदर्शिता और गरिमा का पालन किया, जो भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में सदैव याद रखा जाएगा।

उन्होंने कहा, “झूठे आरोप तत्कालीन राजनीति का हिस्सा बन सकते हैं, लेकिन सच्चाई अंततः इतिहास के पन्नों में दर्ज होती है। डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा था कि ‘इतिहास मेरे साथ न्याय करेगा।’ आज परिस्थितियाँ उसी विश्वास को मजबूत करती दिखाई दे रही हैं।”

परवेज़ आलम गांधी ने कहा कि आज भले ही डॉ. मनमोहन सिंह हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका योगदान, उनकी सादगी और उनकी ईमानदारी देशवासियों के लिए प्रेरणा बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि अब देश की जनता को यह तय करना होगा कि राजनीति तथ्यों, विकास और जनहित के आधार पर होनी चाहिए या झूठे आरोपों और चरित्र हनन की संस्कृति पर।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें