Search
Close this search box.

्केसीसी ऋण घोटाला: धोखाधड़ी के आरोपी को सीतापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

्केसीसी ऋण घोटाला: धोखाधड़ी के आरोपी को सीतापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा

सीतापुर/सरगुजा। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अंबिकापुर की पेटला शाखा में किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋण वितरण में करोड़ों रुपये की कथित अनियमितता के मामले में सीतापुर पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार थाना सीतापुर में अपराध क्रमांक 188/2026 के तहत धारा 318, 316(5), 61(2) एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अंतर्गत मामला दर्ज है।

प्रारंभिक जांच में कलेक्टर सरगुजा द्वारा गठित जांच दल ने पाया कि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की पेटला शाखा में 127 किसानों के फर्जी हस्ताक्षर कर उनके खातों से कुल 1 करोड़ 92 लाख 82 हजार 96 रुपये का अनियमित आहरण किया गया। जांच में तत्कालीन शाखा प्रबंधक, सहायक लेखापाल, कैशियर, सामान्य सहायक, दैनिक वेतनभोगी कंप्यूटर ऑपरेटर सहित अन्य अधिकारियों एवं समिति प्रबंधक को संयुक्त रूप से दोषी पाया गया। इसके आधार पर कलेक्टर कार्यालय के निर्देशानुसार पुलिस में प्राथमिकी दर्ज की गई।

विवेचना के दौरान साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने दीपक कुमार चक्रधारी (29 वर्ष), पिता मनोहर राम, निवासी अखोराकला, थाना जयनगर, जिला सूरजपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। इसके बाद 19 जुलाई 2026 को दोपहर 2:30 बजे उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, सहायक उप निरीक्षक डेविड मिंज, प्रधान आरक्षक नंदकुमार प्रजापति एवं तिजलाल पैकरा तथा आरक्षक महेंद्र कुमार नाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें