Search
Close this search box.

चलता ग्राम पंचायत में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, दर्शन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चलता ग्राम पंचायत में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, दर्शन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

रिपोर्टर :हेमंत शुक्ला

सीतापुर। ग्राम पंचायत चलता में भगवान श्री जगन्नाथ जी की पावन रथयात्रा शुक्रवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से निकाली गई। रथयात्रा में स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ दूरस्थ क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।

महाप्रभु श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा की आकर्षक झांकी से सुसज्जित रथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। “जय जगन्नाथ” के जयघोष और भजन-कीर्तन के बीच श्रद्धालुओं ने रथ की रस्सी खींचकर स्वयं को धन्य महसूस किया। महिलाओं, युवाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।

रथयात्रा के दौरान आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों ने श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं कीं। पूरे आयोजन में धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक परंपरा की सुंदर झलक देखने को मिली।

ग्रामीणों ने बताया कि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा क्षेत्र की प्राचीन धार्मिक परंपरा है, जिसमें हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर महाप्रभु का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

 

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें