Search
Close this search box.

सरगुजा में 55 संलग्न शिक्षक-कर्मचारियों को मूल पदस्थापना पर लौटने का आदेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सरगुजा में 55 संलग्न शिक्षक-कर्मचारियों को मूल पदस्थापना पर लौटने का आदेश

अम्बिकापुर, 15 जुलाई। सरगुजा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने शासन के निर्देशों के अनुपालन में विभिन्न विद्यालयों एवं छात्रावासों में संलग्न 55 शिक्षक एवं कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से उनकी मूल पदस्थापना वाले विद्यालयों में कार्यमुक्त करने का आदेश जारी किया है।

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश क्रमांक 12442/स्था.-प्रा.शा./2026-27 के अनुसार यह कार्रवाई लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ के 25 जून 2026 के निर्देश तथा स्कूल शिक्षा मंत्री द्वारा समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के पालन में की गई है।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि शासन स्तर पर सभी शालाओं में शिक्षकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति VSK App (विद्या समीक्षा केंद्र मोबाइल एप) के माध्यम से अनिवार्य रूप से दर्ज की जा रही है। इसी व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए लंबे समय से विभिन्न कार्यालयों, छात्रावासों, आश्रमों एवं आवासीय विद्यालयों में संलग्न अधिकारियों एवं शिक्षकों को उनके मूल विद्यालयों में वापस भेजा गया है।

इस आदेश के तहत अम्बिकापुर, लुण्ड्रा, सीतापुर, लखनपुर, उदयपुर, बतौली एवं मैनपाट विकासखंडों के कुल 55 शिक्षक एवं कर्मचारी प्रभावित हुए हैं। इनमें प्राचार्य, व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक तथा प्रधान पाठक शामिल हैं।

शिक्षा विभाग ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे तत्काल अपनी मूल पदस्थापना वाले विद्यालयों में उपस्थित होकर कार्यभार ग्रहण करें, ताकि शैक्षणिक व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें