Search
Close this search box.

नगर निगम अंबिकापुर के मनोनीत पार्षदों का हुआ शपथ ग्रहण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नगर निगम अंबिकापुर के मनोनीत पार्षदों का हुआ शपथ ग्रहण

 

निगम क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए दृढ़ता से लगे रहें एल्डरमैन- अनुराग सिंह देव

 

अंबिकापुर। आज छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह देव, कलेक्टर सरगुजा अजीत बसंत, महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर तथा पूर्व सभापति ललन प्रताप सिंह तथा वरिष्ठ नेताओं, एमआईसी सदस्यों व निगम पार्षदों सहित गणमान्यजनों की गरिमामय उपस्थिति में नगरपालिक निगम अंबिकापुर के मनोनीत पार्षदों (एल्डरमैन) का शपथ ग्रहण समारोह स्थानीय कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित किया गया। कलेक्टर सरगुजा अजीत बसंत ने उपस्थित मनोनीत पार्षद करता राम गुप्ता, राज बहादुर शास्त्री, श्रीमती सावित्री जायसवाल, संतोष दास, रमेश जायसवाल, शरद सिन्हा तथा श्रीधर केशरी को एल्डरमैन पद के कर्तव्य निर्वहन की शपथ दिलाई। दो एल्डरमैन तेजिंदर बग्गा व श्रीमती किरण सोनी के अनुपस्थित होने के कारण उन्हें शपथ नहीं दिलाया सका। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह ने सभी मनोनीत पार्षदों को शुभकामनाएं दीं तथा आम जनता की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए निगम क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए दृढ़ता से लगे रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में महापौर श्रीमती मंजूषा भगत ने सभी एल्डरमैन को बधाई देते हुए कहा कि अब निगम में आप सभी के आ जाने से मेरी टीम और मजबूत हो गई है। इस अवसर पर भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि मनोनीत पार्षदों की निगम में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका होती है, आप जनता की आवाज बनकर सबकी उम्मीदों पर खरे उतरें, मेरी शुभकामनाएं। कार्यक्रम का संचालन व आभार प्रदर्शन निगम आयुक्त डी एन कश्यप ने किया। इस अवसर पर निगम पार्षदों सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें