Search
Close this search box.

डायल-112 नेक्स्ट जेन फेज-2 के तहत सरगुजा व बलरामपुर के 107 पुलिसकर्मियों को मिला तकनीकी प्रशिक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डायल-112 नेक्स्ट जेन फेज-2 के तहत सरगुजा व बलरामपुर के 107 पुलिसकर्मियों को मिला तकनीकी प्रशिक्षण

अंबिकापुर, 12 जुलाई। पुलिस मुख्यालय रायपुर के मार्गदर्शन तथा डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन में डायल-112 (फेज-2 नेक्स्ट जेन) से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन रक्षित केंद्र अंबिकापुर में किया गया। प्रशिक्षण में जिला सरगुजा और बलरामपुर-रामानुजगंज के कुल 107 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।

कार्यशाला में C-DAC के मास्टर ट्रेनर एवं प्रोजेक्ट मैनेजर गौरव वर्मा तथा गोविंदा (विजन प्लस) ने आपातकालीन वाहनों में स्थापित आधुनिक उपकरणों जैसे PFT, MDT, मोबाइल, PTZ कैमरा, डैश कैमरा आदि के संचालन एवं उपयोग की व्यवहारिक जानकारी दी। प्रशिक्षण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं डायल-112 के नोडल अधिकारी अमोलक सिंह ढिल्लों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को डायल-112 की मानक संचालन प्रक्रिया (SOP), घटनास्थल तक त्वरित पहुंच, जीपीएस आधारित लोकेशन ट्रैकिंग तथा नागरिकों को शीघ्र और प्रभावी आपातकालीन सहायता उपलब्ध कराने के तरीकों से अवगत कराया गया। साथ ही वाहनों में लगे तकनीकी उपकरणों के नियमित निरीक्षण, संचालन और रखरखाव के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षकों ने बताया कि 18 मई 2026 से राज्य के सभी जिलों में डायल-112 (फेज-2 नेक्स्ट जेन) का सफल संचालन किया जा रहा है। इस एकीकृत आपातकालीन सेवा के माध्यम से पुलिस, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की सहायता नागरिकों को एक ही नंबर 112 पर उपलब्ध कराई जाती है।

प्रशिक्षण में डीसीसी सरगुजा के प्रधान आरक्षक संजीव कुमार त्रिपाठी, महिला आरक्षक मनीषा द्विवेदी, आरक्षक अजय कुमार थवाईत, महेंद्र कुमार गोड़, प्रदीप बखला, मोहन पवार सहित ईआरवी स्टाफ, थाना-चौकी, रक्षित केंद्र, यातायात शाखा एवं हाईवे पेट्रोलिंग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य डायल-112 से जुड़े पुलिस बल को तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर आपातकालीन सेवाओं को और अधिक प्रभावी, त्वरित एवं नागरिक हितैषी बनाना है।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें