Search
Close this search box.

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया प्रवेश उत्सव, नवप्रवेशी बच्चों का पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया प्रवेश उत्सव, नवप्रवेशी बच्चों का पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

बतौली, सरगुजा। विकासखंड बतौली के संकुल केंद्र मंगारी अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला बनियाटिकरा में प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर नवप्रवेशी बच्चों का अतिथियों द्वारा पुष्प वर्षा, तिलक लगाकर तथा लड्डू खिलाकर आत्मीय स्वागत किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें एवं गणवेश वितरित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशी बच्चे पूरे उत्साह और आनंद के साथ विद्यालय में उपस्थित रहे। उनके चेहरों पर मुस्कान और उत्सुकता विद्यालय के अनुकूल एवं सकारात्मक वातावरण को दर्शा रही थी।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा महिला मोर्चा की श्रीमती चुरामनी दास ने अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने तथा उनकी पढ़ाई पर निरंतर ध्यान देने का आग्रह किया।

संकुल प्राचार्य विनीत कुमार पाल ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह विद्यालय क्षेत्र में उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए जाना जाता है और लगातार बेहतर परिणाम देता रहा है। उन्होंने शिक्षकों के समर्पण एवं परिश्रम की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी भावना से कार्य करते रहने का आह्वान किया।

संकुल समन्वयक लव कुमार गुप्ता ने शिक्षकों से लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करने तथा शासन के दिशा-निर्देशों का निर्धारित समय-सीमा में पालन सुनिश्चित करने की बात कही।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता पैंकरा, पालक संगल यादव, श्रवण दास, मुनेश्वर विजय पैंकरा, नंदलाल, श्रीमती रूपा पैंकरा सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रधान पाठक श्रीमती देवमती पैंकरा, सुश्री लिली मॉरिश केरकेट्टा, विनोद दास, प्रधान पाठक गंगेश्वर पैंकरा एवं श्रीमती चिंतामणि सहित विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशी विद्यार्थियों का विद्यालय से आत्मीय जुड़ाव स्थापित करना तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति अभिभावकों और समुदाय को जागरूक करना रहा।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें