नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में सरगुजा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका
अम्बिकापुर। रायपुर के माना स्थित नकटी गांव में विधायक कॉलोनी निर्माण के लिए कथित रूप से गरीब परिवारों के घरों पर बुलडोजर चलाए जाने के विरोध में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने अम्बिकापुर के घड़ी चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने किया।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने भारी बारिश के बीच सुरक्षा बलों की मौजूदगी में 85 गरीब परिवारों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की, जिनमें 32 मकान इंदिरा आवास योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित बताए गए हैं। कांग्रेस का कहना है कि स्थानीय सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने ग्रामीणों को बरसात के दौरान किसी भी घर को नहीं तोड़े जाने का आश्वासन दिया था, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन ने कार्रवाई की।
कांग्रेस ने बताया कि गुरुवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव ने नकटी गांव पहुंचकर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की थी। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री के पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके तहत सरगुजा जिला मुख्यालय अम्बिकापुर में भी प्रदर्शन किया गया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि मानसून के दौरान लोगों के घरों को उजाड़ना सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों की भावना के विपरीत है। उन्होंने राज्य सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को प्रदेश की जनता के सवालों का जवाब देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि भाजपा के सांसद स्वयं इस मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, तो यह सरकार के प्रति असंतोष को दर्शाता है।
पुतला दहन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। प्रदर्शन में जे.पी. श्रीवास्तव, हेमंत सिन्हा, संजय विश्वकर्मा, मोहम्मद इस्लाम, इंद्रजीत सिंह धंजल, सत्येंद्र तिवारी, जगन्नाथ कुशवाहा, नुरुल अमीन सिद्दीकी, दुर्गेश गुप्ता, प्रशांत सिंह ‘चीकू’, सरोज साहू, ए.पी. शांडिल्य, डॉ. लालचंद यादव, अतुल तिवारी, रसीद अहमद, संजय सिंह, शांतनु मुखर्जी, जमील खान, लोकेश कुमार, अमित तिवारी ‘राजा’, विकल झा, जीवन यादव, धर्मेंद्र ताम्रकार, चंद्रप्रकाश सिंह, रजनीश सिंह, नीतीश चौरसिया, सोहन जायसवाल, अमित सिन्हा, निकी खान, सतीश बारी, शुभम जायसवाल, विनोद एक्का, विक्रम सोनपाकर, सतीश यादव, दिनेश शर्मा, हरपाल भामरा, दिलीप धर, आलोक गुप्ता, अविनाश कुमार, अमित सिंह, हिमांशु जायसवाल, काजू खान, मालती सिंह, रोशन कन्नौजिया, अमित वर्मा, विकास शर्मा, मोहम्मद इमरान, सुरेंद्र गुप्ता, तरणराज बाबरा, केदार यादव, वीरेंद्र सिन्हा, बनाफर राम, धनमीत छाबड़ा, संजर नवाज, परवेज़ आलम गांधी, शिफ्तीन रजा, राहुल सोनी, समीर वैश्य, शिवम ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








