Search
Close this search box.

NMMSE 2025-26 में मिडिल स्कूल बनियाटिकरा के 5 विद्यार्थियों ने हासिल की सफलता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

NMMSE 2025-26 में मिडिल स्कूल बनियाटिकरा के 5 विद्यार्थियों ने हासिल की सफलता

बतौली/सरगुजा। विकासखंड बतौली के संकुल केंद्र मंगारी अंतर्गत शासकीय मिडिल स्कूल बनियाटिकरा के कक्षा 8वीं के पांच विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय साधन-सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMSE) 2025-26 में सफलता हासिल कर विद्यालय, संकुल और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।

सफल विद्यार्थियों में करिश्मा पैंकरा (पिता- चंदन राम), कमलेश्वरी पैंकरा (पिता- सुखनाथ पैंकरा), दीपांजल पैंकरा (पिता- आसन राम), अभिमन्यु केहरी (पिता- ओम प्रकाश केहरी) एवं अरुण तिर्की (पिता- बंधन तिर्की) शामिल हैं। परीक्षा में सफल होने के बाद इन विद्यार्थियों को आगामी चार वर्षों तक प्रतिमाह 1,000 रुपये की छात्रवृत्ति प्राप्त होगी, जिससे उनकी आगे की शिक्षा और भविष्य के सपनों को साकार करने में आर्थिक सहयोग मिलेगा।

विद्यार्थियों की इस सफलता में शिक्षक एवं संकुल समन्वयक लव कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन के साथ प्रधान पाठक श्रीमती देवमती पैंकरा, शिक्षिका सुश्री लिली मॉरिश केरकेट्टा तथा शिक्षक श्री विनोद दास का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

परिणाम घोषित होने के बाद विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ विद्यालय पहुंचे, जहां खुशी का माहौल रहा। अभिभावकों ने बच्चों की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए शिक्षकों के प्रति आभार जताया।

संकुल प्राचार्य श्री विनीत कुमार पाल ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

वहीं, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री शरद चंद्र मेषपाल ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए निरंतर अध्ययन, अनुशासन और गुरुजनों के मार्गदर्शन में समर्पित भाव से मेहनत करते रहने की सलाह दी। उन्होंने इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए विद्यालय के समस्त शिक्षकों को भी शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें