Search
Close this search box.

विकसित भारत संकल्प जिलास्तरीय सम्मेलन का हुआ भव्य आयोजन, जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुआ मंथन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विकसित भारत संकल्प जिलास्तरीय सम्मेलन का हुआ भव्य आयोजन, जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुआ मंथन

 

्सीतापुर, 19 जून। भारतीय जनता पार्टी द्वारा “12 साल विश्वास के, विकास एवं जनकल्याण के अभियान” के अंतर्गत शुक्रवार दोपहर 4:00 बजे एमएलए एजुकेशन सेंटर, सीतापुर में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का बृहद आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम में शुरुआत भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर दीप प्रवजलित कर किया गया।

सम्मेलन में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा इन योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में संगठन एवं कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

 

कार्यक्रम में सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह सिसोदिया, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष रामकिसून सिंह, पूर्व सांसद कमलभान सिंग भाजपा जिला महामंत्री विनोद हर्ष अरुणा सिंह, नगर निगम के सभापति हरमीदर सिंग अनिल अग्रवाल, अम्बिकेश केसरी रज्जु राम अशोक गुप्ता, अनिल निराला, बिंदेश्वरी लाल पैंकरा वैभव सिंह मधुसूदन शुक्ला जन्मजय मिश्रा सहित ज़िला के पार्टी पदाधिकारीयो के साथ ज़िले के सभी मंडलो के मंडल अध्यक्ष वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता काफ़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

सम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को उनके पार्टी के प्रति संघर्ष और समर्पण को देखते हुए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें