Search
Close this search box.

शिक्षा और रोजगार संकट पर राहुल गांधी का संवाद, जन्मदिन पर किया गया वृक्षारोपण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिक्षा और रोजगार संकट पर राहुल गांधी का संवाद, जन्मदिन पर किया गया वृक्षारोपण

अम्बिकापुर। देश में शिक्षा व्यवस्था और बढ़ती बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। जिला कांग्रेस कमेटी, सरगुजा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि भ्रष्टाचार और प्रशासनिक अक्षमता के कारण शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई है, जिससे पेपर लीक, परीक्षाओं के रद्द होने, व्यावसायिक परीक्षाओं में देरी और रोजगार संकट जैसी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को राजस्थान के कोटा स्थित दशहरा मैदान में “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों से खुला संवाद किया। इस अवसर पर राहुल गांधी ने कहा कि वर्तमान शिक्षा व्यवस्था छात्रों को अवसर देने के बजाय उन्हें असफलता और निराशा की ओर धकेल रही है तथा यह चयन नहीं बल्कि अस्वीकृति का माध्यम बन गई है।

कार्यक्रम के संदर्भ में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था की खामियों और बेरोजगारी के दबाव के कारण युवाओं में निराशा बढ़ी है। उन्होंने नीट पेपर लीक सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं का उल्लेख करते हुए पारदर्शी एवं जवाबदेह परीक्षा प्रणाली की आवश्यकता पर बल दिया।

प्रदेश महामंत्री द्वितेंद्र मिश्रा ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सीमित चयन और तैयारी पर होने वाला अत्यधिक आर्थिक व्यय छात्रों एवं अभिभावकों पर भारी दबाव बनाता है। उनका कहना था कि शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार और रोजगार के अवसरों का विस्तार समय की आवश्यकता है।

कांग्रेस ने जानकारी दी कि शिक्षा एवं रोजगार के मुद्दे पर राहुल गांधी का संवाद अभियान आगे भी जारी रहेगा। इसके तहत 10 जुलाई को प्रयागराज, 11 जुलाई को पटना और 14 जुलाई को नई दिल्ली में छात्रों के साथ संवाद आयोजित किया जाएगा।

राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन पर वृक्षारोपण

राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी, सरगुजा के कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन परिसर में आम एवं लीची के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन मनाया और वर्ष 2029 में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प भी दोहराया।

कार्यक्रम में हेमंत सिन्हा, इंद्रजीत सिंह धंजल, मो. इस्लाम, विनीत विशाल जायसवाल, दुर्गेश गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, लोकेश कुमार, गुरूप्रीत सिद्धू, रजनीश सिंह, जीवन यादव, आशीष जायसवाल, शिवप्रसाद अग्रहरि, विकास शर्मा, पंकज शुक्ला, आलोक गुप्ता, रोशन कन्नौजिया, अंकित जायसवाल सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें