Search
Close this search box.

अपराध का गढ़ बना मंगारी लहरीबाजार गल्ला व्यापारी हुआ उठाईगिरी का शिकार पिकअप से 1 लाख नगद ले उड़े चोर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अपराध का गढ़ बना मंगारी लहरीबाजार गल्ला व्यापारी हुआ उठाईगिरी का शिकार पिकअप से 1 लाख नगद ले उड़े चोर

आशीष कुमार   बतौली( सरगुजा) सरगुजा के मंगारी साप्ताहिक लहरी बाजार चोरों के लिया हाथ साफ करने का अड्डा बन गया है जहां आएदिन व्यापारी जगत से हो रही पैसे ,सामानों के चोरी से हड़कंप मचा हुआ है ।

 

आपको बता दें कि बतौली ब्लॉक के ग्राम पंचायत मंगारी में प्रत्येक शुक्रवार को संचालित लहरी बाजार में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने व्यापारीयों का जीना मुश्किल कर दिया है आज ही साप्ताहिक बाजार में आए गल्ला व्यापारी के पिकअप से देखते ही देखते 1 लाख से भरी बैग को चोरों ने बड़ी आसानी से पार कर दिया जहां व्यापारी को बैग की थैली चोरी होने के पता चला अपना आप खो बैठे जहां चंद लम्हों में ही चोरी में महारत चोर 1 लाख से भरे बैग की थैली लेकर मौके से फरार हो गए इस घटना की खबर बाजार में फैलते ही व्यापारी जगत में दहशत फैल गया वही लगातार चोरी पर बाजार में सुरक्षा के इंतजाम को लेकर आक्रोशित भी है

 

आपको बता दें कि मैनपाट के कोट निवासी विशाल गुप्ता पिता सत्यनारायण गुप्ता गल्ला व्यापारी है जो पिकअप में ही गल्ला खरीदी का कार्य करते है जो बाजार करने के बाद समान लोड कर घर जाने के लिए पिकअप बाजार में ही खड़ी किए थे तभी अज्ञात चोर द्वारा पिकअप में रखे 1 लाख रुपए से भरी बैग की थैली को ही चोर ले उड़े जिससे उन्हें बहुत ही आर्थिक नुकसान हुआ है व्यापारी द्वारा लंबे समय से बाजार में गल्ला खरीदी बिक्री का कार्य किया जा रहा है इनसे हुई घटना से बाजार में व्यापारी जगत में दहशत का माहौल है

 

*पूर्व में भी बाजार से चोरी की कई घटनाएं घटित हो चुकी है*

आपको बता दें कि सीतापुर थाना क्षेत्र में संचालित मंगारी बाजार में सुरक्षा के इंतजाम में कमी है जिससे चोरों के हौसले बुलंद है पुलिस के पहुंच से दूर मंगारी बाजार से सीतापुर थाना की दूरी 12 किलोमीटर है जिससे बगैर पुलिस के निगरानी से सोना चांदी के व्यापारी सेदम निवासी अतुल सोनी के 5 लाख की लगभग सोने चांदी से भरे समान के झोला पार कर दिए थे इस चोरी के घटना से पीड़ित व्यापारी आज भी अपने दुकान को हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई करने मशक्कत कर रहे है वहीं अब गल्ला व्यापारी के 1 लाख रुपए से भरी बैग की थैली पिकअप से पार कर चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती दे रहे है वहीं अब व्यापारी सुरक्षा बढ़ाने के साथ आपराधिक गतिविधियों में रोक लगाने की मांग की है

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें