Search
Close this search box.

पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव के आमरण अनशन के आगे झुका प्रशासन, तीनों मांगें मानी गईं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव के आमरण अनशन के आगे झुका प्रशासन, तीनों मांगें मानी गईं

सूरजपुर/विश्रामपुर। विश्रामपुर थाना के सामने पिछले कई दिनों से चल रहे कांग्रेस के न्याय सत्याग्रह और आमरण अनशन आंदोलन का बुधवार को महत्वपूर्ण परिणाम सामने आया। प्रशासन और कांग्रेस नेताओं के बीच हुई लंबी बातचीत के बाद कांग्रेस की तीनों प्रमुख मांगों को मान लिया गया, जिसके बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का आमरण अनशन समाप्त कराया गया।

प्रशासनिक अधिकारियों ने धरना स्थल पहुंचकर दोनों वरिष्ठ नेताओं को नारियल पानी पिलाकर अनशन समाप्त कराया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। आंदोलन स्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए इसे “सत्याग्रह की जीत” बताया।

ज्ञात हो कि विश्रामपुर में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस कार्रवाई तथा विभिन्न मांगों को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। आंदोलन ने उस समय बड़ा राजनीतिक रूप ले लिया जब पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव एवं प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज आमरण अनशन पर बैठ गए। आंदोलन स्थल पर प्रदेशभर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा और मामला प्रदेश की राजनीति का केंद्र बन गया।

 

कांग्रेस नेताओं का कहना था कि उनकी मांगें पूरी तरह न्यायसंगत हैं और जब तक प्रशासन सकारात्मक निर्णय नहीं लेगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन के दौरान कांग्रेस की ओर से एफआईआर दर्ज होने को भी पार्टी नेताओं ने अपनी पहली बड़ी जीत बताया था।

अनशन समाप्त होने के बाद टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि यह जनता और लोकतांत्रिक संघर्ष की जीत है। वहीं दीपक बैज ने आंदोलन में शामिल सभी कार्यकर्ताओं और आम जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा जनहित और न्याय की लड़ाई लड़ती रहेगी।

धरना स्थल पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए आंदोलन की सफलता का जश्न मनाया। राजनीतिक जानकारों के अनुसार इस आंदोलन ने प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस की एकजुटता का भी बड़ा संदेश दिया है, क्योंकि आंदोलन के दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एक मंच पर दिखाई दिए।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें