Search
Close this search box.

सुशासन तिहार 2026: 2 मई को लुण्ड्रा के डकई, बतौली के चिरंगा एवं नगर पंचायत लखनपुर में जनसमस्या निवारण शिविर का होगा आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सुशासन तिहार 2026: 2 मई को लुण्ड्रा के डकई, बतौली के चिरंगा एवं नगर पंचायत लखनपुर में जनसमस्या निवारण शिविर का होगा आयोजन

अम्बिकापुर 01 मई 2026/ सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत सरगुजा जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु विभिन्न ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

 

इसी क्रम में 2 मई 2026 (शनिवार) को जिले के लुण्ड्रा एवं बतौली विकासखंड सहित नगरीय क्षेत्रों में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

लुण्ड्रा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत डकई (पंचायत भवन के पास) में आयोजित शिविर में कुन्दीकला, केपी, कोरिमा, डकई, राता, बदगरी, बकनाकला, सेमरडीह, उदारी, बुलगा, लालमाटी, सुमेरपुर, पुरकेला, रघुनाथपुर, बटवाही, जमड़ी, चलगली एवं खालपोडी सहित कुल 19 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण शामिल होंगे। उक्त शिविर में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) लुण्ड्रा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत लुण्ड्रा उपस्थित रहेंगे।

इसी प्रकार बतौली विकासखंड अंतर्गत चिरंगा (उप स्वास्थ्य केंद्र बगीचा के पास) में आयोजित शिविर में चिरंगा, मांजा, खड़धोवा, भटको, करदना, कालीपुर, झरगवां, गहिला, देवरी, बेलकोटा, कुनकुरी, बतौली, बासेन एवं गाविन्दपुर सहित 14 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण भाग लेंगे। इस शिविर में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सीतापुर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत बतौली उपस्थित रहेंगे।

वहीं नगर पंचायत लखनपुर में 2 मई 2026 को दुर्गा मंडप के पास वार्ड क्रमांक 2 एवं 3 के नागरिकों के लिए जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा।

इन शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आमजन की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा।

जिला प्रशासन द्वारा सभी नागरिकों से अपील की है कि वे शिविरों में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का निराकरण कराएं एवं योजनाओं का लाभ उठाएं।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें