Search
Close this search box.

रात्रि में घर में चोरी का प्रयास, CCTV में कैद हुए अज्ञात आरोपी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रात्रि में घर में चोरी का प्रयास, CCTV में कैद हुए अज्ञात आरोपी
बतौली / बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बगीचा रोड स्थित एक मकान में रात्रि के समय चोरी के प्रयास का मामला सामने आया है। प्रार्थीया श्रीमती ममता गुप्ता (उम्र 61 वर्ष), निवासी बगीचा रोड बतौली ने थाना बतौली में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि दिनांक 25 अप्रैल 2026 को वे अपने पुत्र के साथ एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने अम्बिकापुर गई थीं।
उन्होंने बताया कि दिनांक 26 अप्रैल 2026 की रात्रि लगभग 12:05 बजे से 01:00 बजे के मध्य दो अज्ञात व्यक्ति उनके घर की बाउंड्री वाल फांदकर अंदर घुस गए। आरोपियों ने अपने चेहरे कपड़े से ढंके हुए थे और मुख्य दरवाजे के ताले को लोहे की रॉड से तोड़ने का प्रयास किया।
घटना के दौरान आसपास लोगों की हलचल होने पर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसमें दोनों संदिग्ध स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं।
घटना की सूचना 26 अप्रैल 2026 को दोपहर 3:55 बजे पुलिस को दी गई। प्रकरण में थाना बतौली द्वारा अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 62 एवं 331(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस द्वारा CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय नागरिकों से भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें