Search
Close this search box.

खबर का असर: “जंगल में मंगल” मामले में शिक्षक पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खबर का असर: “जंगल में मंगल” मामले में शिक्षक पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

बतौली (सरगुजा)। सोशल मीडिया पर वायरल हुए आपत्तिजनक वीडियो के बाद शिक्षा विभाग ने त्वरित संज्ञान लेते हुए बड़ी कार्रवाई की है। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय बतौली में पदस्थ संविदा शिक्षक सुरेश कुमार जायसवाल को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया गया है।

कार्यालय प्राचार्य, पीएम श्री सेजेस बतौली द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिला शिक्षा अधिकारी अम्बिकापुर (सरगुजा) के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। शिकायतकर्ता अमित गुप्ता (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजपा किसान मोर्चा) ने 21 अप्रैल 2026 को शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि संबंधित शिक्षक 20 अप्रैल की मध्य रात्रि एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

प्राथमिक जांच में मामला प्रथम दृष्टया प्रमाणित प्रतीत होने पर, जांच पूरी होने तक संबंधित शिक्षक को उनके मूल विद्यालय से कार्यमुक्त करते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी, उदयपुर के अधीन कार्य संपादन हेतु निर्देशित किया गया है।

प्राचार्य द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों की आचरण संहिता को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें