गांजा तस्करी मामले में “इंड टू इंड” कार्यवाही जारी, उड़ीसा से सप्लाईकर्ता आरोपी गिरफ्तार
सरगुजा। अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रघुनाथपुर चौकी पुलिस द्वारा गांजा तस्करी के मामले में लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य सप्लाईकर्ता आरोपी को उड़ीसा से गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस द्वारा पूर्व में 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 04 किलोग्राम अवैध गांजा, घटना में प्रयुक्त आई-20 कार एवं 06 नग मोबाइल सहित कुल लगभग 4,86,000 रुपये का मशरूका जप्त किया गया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 26 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की आई-20 कार में सवार व्यक्ति अवैध गांजा लेकर ग्राम गंगापुर में बिक्री के लिए आने वाले हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर 04 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया था।
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि वे उड़ीसा के सुंदरगढ़ निवासी नंदकुमार साहू उर्फ नंदा से गांजा खरीदकर लाते थे। आरोपियों के मेमोरण्डम के आधार पर पुलिस ने तकनीकी जानकारी जुटाकर सप्लाईकर्ता आरोपी नंदकुमार साहू उर्फ नंदा (उम्र 36 वर्ष), निवासी जिला सुंदरगढ़, उड़ीसा को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी ने गांजा की अवैध बिक्री करना स्वीकार किया। आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
इस मामले में चौकी रघुनाथपुर थाना लुंड्रा में अपराध क्रमांक 39/26 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
पूरे प्रकरण में रघुनाथपुर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक आर.एन. पटेल के नेतृत्व में आरक्षक मकरध्वज सिंह एवं उमेश खुटिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया है कि नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त एवं निरंतर कार्रवाई जारी रखी जाएगी।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








