Search
Close this search box.

सीतापुर विधायक ने विधानसभा बजट सत्र में उठाए अहम मुद्दे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सीतापुर विधायक ने विधानसभा बजट सत्र में उठाए अहम मुद्दे
सीतापुर। विधानसभा बजट सत्र 2026 के प्रश्नकाल के दौरान सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने सदन में क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान उनका पहला प्रश्न माननीय राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा से संबंधित रहा।
विधायक टोप्पो ने अपने पहले प्रश्न में विधानसभा क्षेत्र सीतापुर के अंतर्गत ब्लॉक मैनपाट में वर्ष 2019 से जनवरी 2026 तक अनुसूचित जनजाति वर्ग की भूमि की स्थिति पर जानकारी मांगी। उन्होंने पूछा कि इस अवधि में कितनी भूमि गैर-आदिवासियों द्वारा खरीदी या बेची गई तथा यह किन नियमों एवं प्रावधानों के तहत संभव हुआ। साथ ही वन भूमि एवं वन अधिकार पट्टा से संबंधित ग्राम पंचायतवार तथा रकबा सहित विस्तृत जानकारी भी मांगी गई।
दूसरे प्रश्न के माध्यम से विधायक ने माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में संचालित रेत खदानों की स्थिति पर सवाल उठाया। उन्होंने क्षेत्र में अधिकृत रेत खदानों की संख्या, वर्ष 2020-21 से 2026 तक की ब्लॉकवार एवं ग्राम पंचायतवार जानकारी, अन्य राज्यों में रेत परिवहन की स्थिति तथा वर्तमान संचालन की जानकारी मांगी। इसके अतिरिक्त रेत खनन एवं परिवहन का नदियों, भू-जल स्तर तथा स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र पर पड़ने वाले प्रभावों के संबंध में भी जानकारी चाही।
माननीय राजस्व मंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री द्वारा इन प्रश्नों के संबंध में सदन में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
विधायक टोप्पो ने कहा कि इन प्रश्नों का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में पारदर्शिता सुनिश्चित करना, अनुसूचित जनजाति वर्ग के अधिकारों की रक्षा करना तथा रेत खनन से जुड़ी संभावित अनियमितताओं पर नियंत्रण स्थापित करना है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन की परिकल्पना को साकार करते हुए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी व्यक्ति का शोषण न हो और यदि कहीं अवैध गतिविधियां सामने आती हैं तो उन पर त्वरित एवं कठोर कार्रवाई की जाए।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें