Search
Close this search box.

एक ही रात चोरों ने दो दुकानों को बनाया निशाना, लाखों की चोरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एक ही रात चोरों ने दो दुकानों को बनाया निशाना, लाखों की चोरी

बतौली (सरगुजा)। अंबिकापुर जिले के अंतर्गत आने वाले बतौली थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। बीती रात नगर के हृदय स्थल वाटिका पारा स्थित दो प्रतिष्ठित दुकानों में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर नगदी सहित लाखों रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोरों ने योगेश क्लॉथ स्टोर एवं जय माता दी एग्रो को निशाना बनाते हुए देर रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और गल्ले में रखी नगदी के साथ-साथ कीमती सामान भी पार कर दिया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार दोनों दुकानों से कुल मिलाकर लाखों रुपए की चोरी हुई है।

पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में चोर चोरी करता स्पष्ट दिखाई दे रहा हैं, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान और तलाश में जुट गई है। सूचना मिलते ही बतौली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए।

घटना के बाद व्यापारियों में आक्रोश और भय का माहौल है। स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने, बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि नगर के व्यस्त एवं प्रमुख क्षेत्र में इस प्रकार की घटना सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न खड़ा करती है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश तेज कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

इस घटना से नगर में हड़कंप की स्थिति है और व्यापारी वर्ग सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहा

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें