विधानसभा बजट सत्र के द्वितीय दिवस में सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के सवालों से शिक्षा व्यवस्था पर फोकस
रायपुर ।छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के द्वितीय दिवस के प्रश्नकाल में सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री रामकुमार टोप्पो जी ने क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं एवं साक्षरता स्तर से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न उठाकर सरकार का ध्यान जनहित के मुद्दों की ओर आकृष्ट किया।
प्रश्न 1 : शिक्षा विभाग
माननीय विधायक ने विधानसभा सीतापुर क्षेत्र में उन प्राथमिक शालाओं, माध्यमिक शालाओं, हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों की ब्लाकवार सूची एवं नाम सहित जानकारी मांगी, जहां शौचालय उपलब्ध नहीं है अथवा उपयोग की स्थिति में नहीं है। साथ ही उन्होंने इन विद्यालयों में शौचालय निर्माण हेतु प्रस्तावित कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी भी सदन में प्रस्तुत करने की मांग की। इस संबंध में माननीय शिक्षा मंत्री द्वारा आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।
प्रश्न 2 : शिक्षा विभाग
माननीय विधायक ने छत्तीसगढ़ राज्य में अंतिम बार कराए गए साक्षरता सर्वेक्षण की तिथि पूछते हुए, उस सर्वे के आधार पर सीतापुर विधानसभा क्षेत्र की ब्लाकवार साक्षरता दर तथा वर्तमान स्थिति की जानकारी भी मांगी। इस विषय में भी माननीय शिक्षा मंत्री द्वारा सदन को विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई।
माननीय विधायक श्री रामकुमार टोप्पो जी के इन सवालों से स्पष्ट है कि वे क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता एवं साक्षरता स्तर में सुधार को लेकर गंभीर एवं प्रतिबद्ध हैं। उनके प्रयासों से सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में ठोस पहल होने की उम्मीद है।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








