Search
Close this search box.

बेखौफ लकड़ी तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग — सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने विधानसभा में उठाए अहम सवाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



बेखौफ लकड़ी तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग — सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने विधानसभा में उठाए अहम सवाल

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र 2026-27

रायपुर। आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के प्रथम दिवस पर माननीय वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी जी द्वारा वर्ष 2026-27 का बजट “SANKALP” थीम के साथ प्रस्तुत किया गया। यह बजट प्रदेश के समग्र विकास, सामाजिक समरसता और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

प्रश्नकाल में सीतापुर की बुलंद आवाज़

प्रश्नकाल के दौरान सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो जी ने अपने विधानसभा क्षेत्र से जुड़े जनहित के महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से उठाया।

प्रथम प्रश्न — खेल मैदान एवं युवाओं के हित में पहल

विधायक श्री टोप्पो ने सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में खेल मैदानों की स्थिति को लेकर माननीय राजस्व मंत्री जी से सवाल पूछते हुए निम्न बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी मांगी— खेल मैदानों की शासकीय भूमि की स्थिति पंचायतवार खसरा नंबर की जानकारी अब तक हुए विकास कार्य

आगामी विकास योजनाएं

इस पर मंत्री महोदय द्वारा समुचित जानकारी दी गई। विधायक श्री टोप्पो ने कहा कि सीतापुर के युवाओं एवं खिलाड़ियों को स्थायी, सुव्यवस्थित एवं आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। आने वाले समय में खेल अधोसंरचना के विस्तार हेतु ठोस कदम उठाए जाएंगे।

द्वितीय प्रश्न — वनोपज संग्रहण एवं भुगतान स्थिति

विधायक श्री टोप्पो ने माननीय वन मंत्री जी से वर्ष 2023 से 2025 तक सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में वनोपज संग्रहण की जानकारी तथा वनोपज संग्राहकों को किए गए भुगतान की स्थिति पर विस्तृत विवरण मांगा, जिससे आदिवासी एवं ग्रामीण हितग्राहियों को समय पर पारिश्रमिक मिल सके।

तृतीय प्रश्न — अवैध लकड़ी कटाई एवं तस्करी पर सख्ती की मांग

विधायक श्री टोप्पो ने वर्ष 2022 से 2025 तक सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में वनों की अवैध कटाई, परिवहन एवं इस पर दर्ज मामलों की जानकारी मांगी। साथ ही, वनों की अवैध कटाई रोकने हेतु किए गए प्रयासों पर भी प्रश्न उठाया।

उन्होंने कहा कि सीतापुर क्षेत्र में सक्रिय लकड़ी तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई आवश्यक है, ताकि वनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और पर्यावरण संतुलन बना रहे।

विकास और पर्यावरण संरक्षण के प्रति संकल्प

विधायक श्री रामकुमार टोप्पो ने कहा कि सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और वनों के संरक्षण हेतु वे निरंतर संघर्षरत रहेंगे। जनहित से जुड़े मुद्दों को सदन में मजबूती से उठाना उनका दायित्व है।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें