Search
Close this search box.

भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा को मिला नया जिला कोषाध्यक्ष

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा को मिला नया जिला कोषाध्यक्ष

बतौली / भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महामंत्री श्री निशांत गुप्ता (मोंटी) को भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा का जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के प्रति उनके समर्पण, सक्रिय कार्यशैली एवं लंबे समय से किए जा रहे संगठनात्मक योगदान को दृष्टिगत रखते हुए की गई है।

श्री गुप्ता पूर्व में पार्टी के महामंत्री पद पर रहते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। उनके कुशल नेतृत्व, कार्यकुशलता एवं संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

पार्टी नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि श्री निशांत गुप्ता (मोंटी) अपने नवीन दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ करेंगे तथा ओबीसी मोर्चा को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं प्रभावी कार्यकाल की कामना की है।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें