डायल-112 (नेक्स्ट फेज) के सफल संचालन हेतु जिला सूरजपुर के पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को दिया गया एक दिवसीय प्रारंभिक प्रशिक्षण
सूरजपुर।पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार जिला सूरजपुर में डायल-112 (नेक्स्ट फेज) योजना का शीघ्र शुभारंभ किया जाना प्रस्तावित है। इसी क्रम में डायल-112 योजना के सफल एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने हेतु डीसीसी सूरजपुर में पदस्थ पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को डीसीसी डायल-112 जिला सरगुजा में एक दिवसीय प्रारंभिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान अधिकारी/कर्मचारियों को डायल-112 योजना “एक्के नंबर सब्बो बर” के उद्देश्य एवं कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें यह बताया गया कि किस प्रकार जिला कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (DCC) द्वारा जिले में संचालित ERU/ERV की सतत मॉनिटरिंग की जाती है। साथ ही सेंट्रलाइज्ड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (C-4) से प्राप्त केस आईडी/इवेंट के विभिन्न वर्गीकरण जैसे—लो, मीडियम, इमरजेंसी, हॉट कॉल आदि के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण में DCC के माध्यम से ERU/ERV से बेहतर समन्वय एवं प्रभावी संवाद की तकनीक, DCC कार्यालय की कार्यप्रणाली, गंभीर एवं संवेदनशील केस आईडी/इवेंट की जानकारी तत्काल जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को प्रेषित करने की प्रक्रिया, ERU स्टाफ द्वारा की गई कार्यवाही का ASR (Action Summary Report) भरने की विधि, DCC एवं वेब पोर्टल पर उपयोग किए जाने वाले शॉर्टकट शब्दों की जानकारी दी गई।
इसके अतिरिक्त महिला एवं बच्चों से संबंधित संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्यवाही, जिले के महत्वपूर्ण संपर्क नंबरों एवं अधिकारियों की जानकारी रखने की आवश्यकता, आगजनी, सड़क दुर्घटना, आत्महत्या, जहर सेवन जैसी घटनाओं पर ERU एवं DCC की कार्यप्रणाली, DCC कार्यालय में लगे महत्वपूर्ण उपकरणों का उपयोग, ERU को प्रदाय PFT (Portable Field Terminal) की कार्यप्रणाली, केस क्रिएशन (सेल्फ इवेंट) एवं उसकी उपयोगिता, VIP/VVIP ड्यूटी के दौरान 112 ERU एवं DCC स्टाफ की भूमिका, अग्निशमन विभाग एवं DCC के बीच समन्वय, GPS उपकरण की उपयोगिता एवं ट्रैकिंग प्रणाली के लाभों के संबंध में भी विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।
उक्त प्रशिक्षण डीसीसी सरगुजा से प्रधान आरक्षक संजीव कुमार त्रिपाठी, महिला आरक्षक मनीषा द्विवेदी, आरक्षक अजय कुमार थवाईत, मोहन पवार एवं महेंद्र कुमार गोंड द्वारा जिला सूरजपुर के नामांकित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रदान किया गया।
यह प्रशिक्षण डायल-112 (नेक्स्ट फेज) योजना के प्रभावी, त्वरित एवं संवेदनशील संचालन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे आम नागरिकों को आपातकालीन सेवाएं और अधिक सुलभ एवं समयबद्ध रूप से प्राप्त हो सकेंगी।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








