महतारी सदन निर्माण कार्य का गरिमामय भूमिपूजन सम्पन्न
बतौली / जनपद पंचायत बतौली में छत्तीसगढ़ शासन की महतारी सशक्तिकरण पहल के तहत महतारी सदन की भूमि पूजन समारोह उत्साह और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। यह निर्माण कार्य सरकार द्वारा स्वीकृत 30 लाख रुपये की धनराशि से सम्पन्न होगा।भूमिपूजन कार्यक्रम का मुख्य अतिथि सीतापुर क्षेत्र के माननीय विधायक श्री राम कुमार टोप्पो जी थे, जिनकी उपस्थिति में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद थे।विशिष्ट अतिथिगण:श्रीमती नानामणि पैंकरा, दस्तावेज़ सदस्य, जिला पंचायत सरगुजाश्रीमती अनिता तिर्की, अध्यक्ष, जनपद पंचायत बतौलीश्रीमती मंजू गुप्ता, उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत बतौलीश्रीमती जगरमती पैंकरा, सरपंच, ग्राम पंचायत बतौली भाषण में श्री राम कुमार टोप्पो ने कहा कि महतारी सदन का निर्माण क्षेत्रीय महिलाओं को सशक्त बनाने एवं उन्हें आर्थिक, सामाजिक एवं प्रशिक्षण के अवसर प्रदान करने के लिए अत्यंत आवश्यक है। यह सदन स्व-सहायता समूहों के लिए एक सशक्त मंच होगा जहां आजीविका विकास एवं सामाजिक गतिविधियां चल सकेंगी। उन्होंने ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और महिला विकास को जिला एवं राज्य सरकार की प्राथमिकता बताया।जनप्रतिनिधियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण में महतारी सदन की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।यह परियोजना महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में एक नयी दिशा होगी और क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








