Search
Close this search box.

नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस वरिष्ठ नेताओं पर दर्ज मामले के विरोध में सरगुजा में पुतला दहन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस वरिष्ठ नेताओं पर दर्ज मामले के विरोध में सरगुजा में पुतला दहन

अंबिकापुर / दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं सांसद श्रीमती सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे तथा सांसद श्री राहुल गांधी के विरुद्ध नेशनल हेराल्ड प्रकरण में अपराध दर्ज किए जाने के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने तीव्र आक्रोश व्यक्त किया।

जिलाध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक के नेतृत्व में प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, ईडी एवं ईओडब्ल्यू का सामूहिक पुतला दहन किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर प्रदेशव्यापी विरोध कार्यक्रम के अंतर्गत यह प्रदर्शन सरगुजा जिले में भी आयोजित किया गया।

जिलाध्यक्ष श्री पाठक ने कहा कि —

“नेशनल हेराल्ड केस में कार्रवाई पूरी तरह राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है। केन्द्र की भाजपा सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास कर रही है। यह मामला पहले ही सीबीआई द्वारा बंद किया जा चुका था, उसके बाद भी ईडी और अब दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा को इसमें जबरन लगाया गया है।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े नेशनल हेराल्ड को आर्थिक संकट से बाहर निकालने हेतु पूर्णतः विधिसम्मत प्रक्रिया अपनाई थी। अदानी–अंबानी के लाखों करोड़ के कर्ज माफ करने वाली सरकार आज कांग्रेस पर आरोप लगाना चाहती है, ताकि महंगाई, बेरोजगारी, निर्वाचन अनियमितता और जन समस्याओं से ध्यान भटकाया जा सके।

आज के पुतला दहन कार्यक्रम की जिम्मेदारी एनएसयूआई को सौंपी गई थी। आयोजन को सफल बनाने हेतु जिलाध्यक्ष ने एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल एवं उनकी पूरी टीम को धन्यवाद एवं बधाई दी।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख कांग्रेसजन —

पीसीसी महामंत्री द्वितेन्द्र मिश्रा, हेमंत सिन्हा, रामविनय सिंह, जगन्नाथ कुशवाहा, ए. पी. सांडिल्य, इन्द्रजीत धंजल, संजय सिंह, अनूप मेहता, गुरुप्रीत सिद्धू, नरेन्द्र विश्वकर्मा, जमील खान, लोकेश कुमार, अमित तिवारी राजा, विकल झा, मदन जायसवाल, सोहन जायसवाल, सतीश बारी, अमित सिन्हा, सौरभ फिलिप, उत्तम राजवाड़े, निखिल विश्वकर्मा, अमित सिंह, अविनाश कुमार, विकास शर्मा, रोशन कन्नौजिया, चंचला सांडिल्य, सपना सिन्हा, उर्मीला कुशवाहा, शकीला सिद्धकी, विरेन्द्र सिंह, गंगा प्रसाद, राधे अग्रवाल, सुरेन्द्र गुप्ता, अभिनव पांडे, अंकित जायसवाल, अतुल यादव, अवि, संजर नवाज, आयुष सोनी, ऋषभ जायसवाल, संदीप, विकास केशरी, शिवराज सिंह, आकाश अग्रहरि, सूरज यादव, सतीश घोष, भानु रजवाड़े, दीपक जायसवाल, नवनीत सिंह, नितिन तिर्की, सोमा मुखर्जी, निलेश कश्यप, राकेश सोनी, श्रवण यादव, नमित गुप्ता, धर्मेन्द्र झरिया, प्रिंस अभिषेक कुजूर, अखिलेश, राम नारायण, मनरखान, योगेश, रजत, संजय, काजल गुप्ता, सिद्धार्थ सिंह, आदित्य त्रिपाठी आदि।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें