कन्या ईएमआरएस छात्राएं राष्ट्रीय मंच की ओर रवाना
अंबिकापुर / कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, शिवपुर बतौली से 18 प्रतिभाशाली छात्राएं आज बड़ा उत्साह लेकर आंध्र प्रदेश में आयोजित होने वाले EMRS कल्चर एवं लिटरेरी नेशनल फेस्ट ‘उद्भव 2025′ में भाग लेने के लिए रवाना हुईं। छात्राओं के साथ दो स्कॉट शिक्षक भी मौजूद थे।ये छात्राएं विभिन्न सांस्कृतिक और साहित्यिक प्रतियोगिताओं में अपनी श्रेष्ठता के कारण राष्ट्रीय स्तर के इस प्रतिष्ठित आयोजन में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगी। इनका चयन जिला, संभाग और राज्य स्तर पर विजेता बनने के बाद राष्ट्रीय मंच पर किया गया है।’उद्भव 2025’ में लोकनृत्य, वाद-विवाद, कविता पाठ, नाट्य प्रस्तुति सहित कई रचनात्मक विधाओं की प्रतियोगिताएं होंगी, जहां छात्राएं छत्तीसगढ़ की संस्कृति और प्रतिभा को जीवंत रूप से प्रस्तुत करेंगी।विद्यालय के प्राचार्य एवं सम्पूर्ण विद्यालय परिवार ने छात्राओं को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवपूर्ण भूमिका निभाने के लिए शुभकामनाएं दी हैं। यह अवसर इन प्रतिभाशाली कन्याओं के लिए न केवल गर्व का विषय है, बल्कि छत्तीसगढ़ के युवा सशक्तिकरण का परिचायक भी है।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








