Search
Close this search box.

विधानसभा स्तरीय मितानिन दिवस कार्यक्रम सम्पन्न विधायक रामकुमार टोप्पो जी के मुख्य आतिथ्य में हुआ भव्य आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विधानसभा स्तरीय मितानिन दिवस कार्यक्रम सम्पन्न
विधायक रामकुमार टोप्पो जी के मुख्य आतिथ्य में हुआ भव्य आयोजन

सीतापुर / आज एम.एल.ए. एजुकेशन कोर परिसर, सीतापुर में पहली बार विधानसभा स्तरीय मितानिन दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सीतापुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री रामकुमार टोप्पो जी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के तीनों विकासखंडों की मितानीन बहनों ने भारी संख्या में हिस्सा लिया। साथ ही क्षेत्र के सम्माननीय जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत माननीय विधायक जी एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इसके पश्चात विकासखंड चिकित्सा अधिकारी, सीतापुर श्री शिव पैकरा जी ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया।

मितानिन बहनों एवं स्कूली बच्चियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक एवं प्रेरणादायी प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। मितानिन बहनों ने बीमारियों की रोकथाम तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों—विशेषकर दहेज प्रथा—को समाप्त करने हेतु जागरूकता आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं स्कूली बच्चियों ने नानचाकू कला व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के द्वारा नारी शक्ति का अद्भुत प्रदर्शन किया।

माननीय विधायक श्री रामकुमार टोप्पो जी ने सभी मितानिन बहनों का प्रोत्साहन बढ़ाते हुए कहा—

“हम सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में विकास की धारा निरंतर प्रवाहमान है और सीतापुर तेजी से आगे बढ़ेगा।”

विधायक जी ने इस अवसर पर अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं—
• सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के 163 ग्रामों में पानी की सुदृढ़ व्यवस्था
• तीनों ब्लॉकों में मितानिन भवन निर्माण हेतु ₹30-30 लाख की स्वीकृति
• शैक्षिक क्षेत्र में प्रोत्साहन योजना

10वीं में विधानसभा स्तर पर प्रथम: लैपटॉप, द्वितीय: टैबलेट, तृतीय: मोबाइल फोन

12वीं में प्रथम (बालक): बाइक, प्रथम (बालिका): स्कूटी, द्वितीय: लैपटॉप, तृतीय: टैबलेट

कार्यक्रम के दौरान सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हेतु एक नवीन एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया।

अंत में मितानिन बहनों के साथ मिलकर “पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने हेतु सभी मितानिन बहनों, स्वास्थ्य विभाग एवं जनप्रतिनिधियों को विधायक जी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें