क्लस्टर स्तरीय करमा महोत्सव का भव्य आयोजन सिलमा पंचायत प्रथम, करदाना द्वितीय स्थान पर
बतौली / बतौली विकासखंड अंतर्गत आज दिनांक 25 नवम्बर को शांति पारा हायर सेकेंडरी स्कूल ग्राउंड में क्लस्टर स्तरीय करमा महोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर पारंपरिक उत्साह और लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली।
महोत्सव में क्रमशः बतौली, पोपरेंगा, सिलमा और करदाना ग्राम पंचायतों के कर्म दलों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी टीमों ने अपनी-अपनी प्रस्तुति के माध्यम से करमा नृत्य की समृद्ध परंपरा, लोक गीतों की मधुरता और सामूहिक तालमेल का सुंदर प्रदर्शन किया।
निर्णायक मंडल द्वारा मूल्यांकन के उपरांत ग्राम पंचायत सिलमा ने सर्वाधिक अंक प्राप्त करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं ग्राम पंचायत करदाना ने 46 अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने विजेता टीमों को शुभकामनाएँ दीं तथा लोक संस्कृति के संरक्षण और प्रसार हेतु इस प्रकार के आयोजनों को प्रेरणादायक बताया।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








