Search
Close this search box.

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं यातायात जागरूकता हेतु शिक्षण संस्थाओं के आसपास नाबालिग वाहन चालकों पर की गई सख्त कार्यवाही

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं यातायात जागरूकता हेतु शिक्षण संस्थाओं के आसपास नाबालिग वाहन चालकों पर की गई सख्त कार्यवाही

अंबिकापुर, सरगुजा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के आसपास विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत रामानुजगंज रोड एवं प्रतापपुर रोड के मध्य स्थित शिक्षण संस्थानों के आसपास बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों एवं नाबालिगों द्वारा दोपहिया वाहन चलाने पर सख्त चालानी कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस टीम ने मौके पर शिक्षण संस्थाओं के प्रमुखों से चर्चा कर उन्हें यह निर्देश दिया कि परिसर के बाहर एवं आसपास वाहन खड़ा न करवाया जाए, जिससे यातायात में बाधा उत्पन्न न हो। साथ ही नाबालिग विद्यार्थियों को दुपहिया वाहन स्कूल में लाने से रोकने के लिए निर्देशित किया गया तथा परिजनों को भी बिना लाइसेंस नाबालिगों को वाहन न चलाने देने हेतु सख्त चेतावनी दी गई।

अभियान के दौरान 32 दोपहिया वाहनों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत ₹32,000/- का चालान किया गया।

सरगुजा पुलिस का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और शहर की यातायात व्यवस्था को और अधिक व्यवस्थित किया जा सके।

सरगुजा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दें, यातायात नियमों का पालन करें एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें।

कार्यवाही में सक्रिय अधिकारी एवं कर्मचारी:
यातायात प्रभारी उप निरीक्षक विजय कैवर्त,
सहायक उप निरीक्षक सी.पी. सिंह, सी.पी. केरकट्टा,
आरक्षक आलोक गुप्ता, विनोद राजवाड़े, राम प्रताप राजवाड़े, कुंजलाल सोरी, तुलेश कुमार, दिनय सिंह,
सैनिक विजय साहू एवं संदीप लकड़ा सक्रिय रहे।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें