Search
Close this search box.

रायपुर : राज्यपाल ने विजयादशमी पर्व की दी शुभकामनाएं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

­रायपुर : राज्यपाल ने विजयादशमी पर्व की दी शुभकामनाएं

रायपुर, 02 अक्टूबर 2025 राज्यपाल श्री रमेन डेका ने विजयादशमी (दशहरा) पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रदेश के सुख और समृद्धि की कामना करते हुए कहा है कि यह पर्व अन्याय पर न्याय और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। यह उत्सव हमें सीख देता है कि कठिनाइयों के बावजूद हमें अपने आदर्शो और मूल्यों के प्रति दृढ़ रहना चाहिए और समाज में सद्भाव, एकता और शांति के लिए अपना योगदान देना चाहिए। राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि जो लोग सत्य, सदाचार और अच्छाई के रास्ते पर चलते हैं, उनकी सदैव जीत होती है।

 

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें