अंबिकापुर / प्रदेश युवा कांग्रेस के आह्वान पर सरगुजा युवा कांग्रेस ने आज अंबिकापुर में बिजली विभाग कार्यालय का घेराव करते हुए बिजली बिलों की प्रतियां जलाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह आंदोलन लगातार बढ़ रहे बिजली बिलों, बार-बार की जा रही बिजली कटौती और छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा पूर्व कांग्रेस सरकार की बिजली सब्सिडी योजना में की गई कटौती के खिलाफ आयोजित किया गया।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने आम जनता को राहत देने के लिए 400 यूनिट तक के बिजली बिल पर 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की थी, जिससे लाखों परिवारों को लाभ मिला। लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार ने इस छूट को घटाकर मात्र 100 यूनिट तक सीमित कर दिया है। इससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ गया है। साथ ही बिजली दरों में लगातार वृद्धि और अनियमित आपूर्ति ने जनता की समस्याओं को और गहरा कर दिया है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विकल झा ने कहा कि “बिजली चोर गद्दी छोड़” नारे के साथ युवा कांग्रेस ने प्रदेश स्तरीय विरोध की चरणबद्ध रणनीति बनाई है। इसके तहत आगे विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री आवास का भी घेराव किया जाएगा।
प्रदेश महासचिव विष्णु सिंह देव ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियां आम आदमी को त्रस्त कर रही हैं। जब तक जनता की मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
आरटीआई चेयरमैन हिमांशु जायसवाल ने मांग की कि पूर्ववत बिजली सब्सिडी बहाल की जाए और बिजली बिलों में अनुचित वृद्धि पर तुरंत रोक लगाई जाए।
इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी शामिल हुए। प्रमुख रूप से रजनीश सिंह, नीतिश चौरसिया, सतीश बारी, शिवराज सिंह, विकास केशरी, अविनेंद्र सिप्पू, आकाश अग्रहरि, हिमांशु अग्रवाल, सुरेंद्र गुप्ता, गौतम गुप्ता, आकाश यादव, योगेश दुबे, रजत दुबे, संजर नवाज़, लोलर सिंह, वैभव, अभिषेक गुप्ता, अभिनव काशी, आकाश यादव, साहिल अली, रोहन साहू, आयुष सोनी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जोरदार नारेबाजी के बीच युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने तत्काल कदम नहीं उठाए तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








