Search
Close this search box.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा जनरल परेड की सलामी, साइबर सुरक्षा का सन्देश जन-जन तक पहुंचाने दिए गए दिशा-निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा जनरल परेड की सलामी, साइबर सुरक्षा का सन्देश जन-जन तक पहुंचाने दिए गए दिशा-निर्देश

 

अम्बिकापुर, 19 सितम्बर 2025। रक्षित केंद्र अम्बिकापुर में आज आयोजित जनरल परेड की सलामी सरगुजा जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा ली गई। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के टर्नआउट का निरीक्षण किया तथा बेहतर वेशभूषा धारण करने वाले 31 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को ईनाम देकर प्रोत्साहित किया।

परेड के दौरान पुलिस बैंड की सुसज्जित टीम का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डॉग हैंडलरों को पुलिस डॉग्स के खानपान पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने वाहन शाखा का निरीक्षण करते हुए शासकीय वाहनों के रख-रखाव एवं ड्राइवर डायरी को अद्यतन रखने के निर्देश दिए। तत्पश्चात उन्होंने शस्त्रागार एवं स्टोर शाखा का निरीक्षण कर आर्म्स, एम्युनेशन व रिकार्ड संधारण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

साइबर सुरक्षा के महत्व पर बल देते हुए एसएसपी ने अधिकारियों/कर्मचारियों को आम नागरिकों तक साइबर जागरूकता का संदेश पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि “Surguja Police Official” के फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम एवं एक्स (ट्विटर) को फॉलो करने से लोगों को विभिन्न प्रकार की जानकारियां, सचेत संबंधी पोस्ट एवं जागरूकता थीम आधारित वीडियो उपलब्ध होते हैं, जिनसे अपराध की घटनाओं को घटित होने से पहले ही नियंत्रित किया जा सकता है।” उन्होंने पुलिस बल और आम नागरिकों दोनों से अधिक से अधिक संख्या में इस पेज को फॉलो करने की अपील की।

इसके अतिरिक्त जिले की यातायात व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए एसएसपी ने निर्देशित किया कि चौक-चौराहों पर तैनात पुलिस बल अनुशासित व चुस्त-दुरुस्त रहकर सरगुजा पुलिस का प्रतिनिधित्व करें तथा नागरिकों को सड़क सुरक्षा का संदेश दें।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लों, रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत, चौकी प्रभारी रघुनाथपुर उप निरीक्षक दिलीप दुबे सहित थाना/चौकी एवं कार्यालयों से कुल 178 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें