युवा संगठन रामदल द्वारा मंगरेलगढ़ परिसर में युवा सम्मेलन का भव्य आयोजन
सीतापुर, 18 सितंबर 2025। सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के युवा संगठन रामदल द्वारा आज मंगरेलगढ़ मंदिर परिसर में युवा सम्मेलन का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर युवाओं के चहेते एवं सीतापुर विधायक माननीय श्री रामकुमार टोप्पो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत युवाओं ने सेवा भाव से की। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित युवा साथियों ने मंगरेलगढ़ मंदिर परिसर की सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाया। इसके उपरांत विधायक श्री रामकुमार टोप्पो जी के साथ माता रानी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और उन्नति की मंगलकामना की गई।
मंदिर परिसर में संचालित मातृ छाया संस्कृत विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपने स्वागत गीत एवं अभिवादन से माननीय विधायक जी का आत्मीय अभिनंदन किया। बच्चों के इस स्नेहिल स्वागत से अभिभूत होकर विधायक श्री टोप्पो ने विद्यालय के सभी बच्चों एवं स्टाफ को अपनी ओर से एक-एक जोड़ी गणवेश प्रदान करने की घोषणा की।
युवा सम्मेलन में विधायक श्री रामकुमार टोप्पो ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि—
“युवा ही समाज और क्षेत्र की असली शक्ति हैं। आप सभी संगठित रहकर अपने क्षेत्र के प्रति जिम्मेदार बनें और समाज को नई दिशा देने का कार्य करें।”
कार्यक्रम के अंत में विधायक जी ने युवाओं के साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया, जिससे पूरे सम्मेलन का वातावरण आत्मीयता और एकजुटता से भर गया।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








