मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त मंत्रियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएँ
रायपुर, 20 अगस्त 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज शपथ ग्रहण करने वाले राज्य मंत्रिमंडल के नए सदस्यों श्री गजेंद्र यादव, श्री गुरु खुशवंत साहेब एवं श्री राजेश अग्रवाल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने सभी मंत्रियों के सफल और उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामना की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त मंत्रीगण अपनी समर्पित निष्ठा, कार्यकुशलता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता के साथ राज्य के विकास के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि नए मंत्रियों के योगदान से छत्तीसगढ़ राज्य को विकास और सुशासन की दिशा में नए आयाम प्राप्त होंगे।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








