Search
Close this search box.

ग्राम पंचायत मानपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

ग्राम पंचायत मानपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

बतौली (मानपुर) 15 अगस्त 2025। ग्राम पंचायत मानपुर में आजादी का 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच श्री रज्जू राम ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया और आजादी के महान बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर ग्राम पंचायत सचिव तथा अन्य ग्रामीण कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान आजादी के महत्व पर चर्चा की गई तथा सभी को देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प दिलाया गया।कार्यक्रम का समापन मिठाई वितरण के साथ किया गया।

 

 

 

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें