स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया – शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोदा
बतौली। 79वां स्वतंत्रता दिवस शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोदा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि श्री जितेस्वर पाठक रहे, जिन्होंने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान का नेतृत्व किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि हमें इस धरोहर को संजोकर रखना है और देश में एकता एवं सहयोगिता बनाए रखने की दिशा में निरंतर कार्य करना है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की गईं, जिनमें छात्रों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि श्री पाठक ने उपस्थित नागरिकों एवं छात्रों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री आर. एन. सिंह, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं तथा अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह का समापन देशभक्ति के नारों और उत्साहपूर्ण माहौल के साथ हुआ।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








