79वें स्वतंत्रता दिवस पर विकासखंड बतौली में उमड़ा देशभक्ति का उत्साह
बतौली, 15 अगस्त। देशभर में जहां 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है, वहीं विकासखंड बतौली में भी राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष मंजू हरी गुप्ता ने विभिन्न शासकीय कार्यालयों में ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
- इसी क्रम में भाजपा नेता हरी गुप्ता ने सरस्वती शिशु मंदिर एवं शासकीय माध्यमिक विद्यालय, बतौली में ध्वजारोहण कर छात्रों को राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता अमित गुप्ता, नवीन गुप्ता, सरस्वती शिशु मंदिर के व्यवस्थापक विष्णु गुप्ता, आयुष अग्रवाल,मुख्य कार्यपालन अधिकारी लक्ष्मीनरायण सिदार, बी ई ओ शरदचंद मेशपाल, उमेश गुप्ता,महेश ठाकुर जनपद अध्यक्ष एवं नवनिर्वाचित जनपद सदस्य सहित देशभक्त नागरिक एवं स्कूली बच्चों थे।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








