Search
Close this search box.

Big breaking news / लापरवाही पर बतौली बीएमओ और जे डी एस ड्राइवर निलंबित – विधायक के हस्तक्षेप से कार्रवाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

लापरवाही पर बतौली बीएमओ और जे डी एस ड्राइवर निलंबित – विधायक के हस्तक्षेप से कार्रवाई

सरगुजा। विकासखंड बतौली के शांतिपारा अस्पताल में आज हुई गंभीर लापरवाही ने दो निर्दोष जिंदगियों की जान ले ली। देर शाम हुए सड़क हादसे में तीन लोग घायल हुए थे, जिनमें एक बच्ची और उसकी माता को इलाज के लिए शांतिपारा अस्पताल लाया गया।

अस्पताल स्टाफ की उदासीनता के चलते समय पर उचित इलाज और रेफरल की व्यवस्था नहीं हो पाई, जिसके कारण बच्ची और उसकी माता की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरा घायल व्यक्ति गंभीर हालत में था, जिसे अंबिकापुर रेफर किया गया, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से करीब एक घंटे तक एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराई गई।

जैसे ही घटना की जानकारी सीतापुर विधायक को मिली, वे तत्काल अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने इस घोर लापरवाही पर तत्काल कड़ी कार्रवाई करते हुए जिला चिकित्सा अधिकारी को फोन कर बतौली बीएमओ को निलंबित करने के निर्देश दिए। साथ ही, जे डी एस ड्राइवर को तत्काल नौकरी से हटाने के आदेश भी दिए गए।

विधायक ने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और दोषी कर्मियों पर कठोरतम कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देशित किया कि अस्पताल में समय पर इलाज और आपात सेवाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाएं न हों।

 

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें