पांच पानी की टंकी होने के बावजूद ग्रामवासी प्यासे जल जीवन मिशन बना मज़ाक
बतौली / सरगुजा जिले के विकासखंड बतौली अंतर्गत ग्राम पंचायत खड़धोवा में जल जीवन मिशन के अंतर्गत चार पानी टंकियों का निर्माण तो कर दिया गया, लेकिन आज भी ग्रामीण स्वच्छ पेयजल के लिए तरस रहे हैं। योजना के नाम पर लाखों रुपए खर्च हो चुके हैं, लेकिन धरातल पर पानी की एक बूंद भी नसीब नहीं हो रही ग्रामीणों की माने तो कंवरपारा, सरना पारा, जूना पारा और मांझा पारा में जल जीवन मिशन के तहत पानी टंकियां बनी हैं।इनमें से कंवरपारा की टंकी वर्षों पुरानी है, लेकिन उससे भी अब तक कोई जल आपूर्ति नहीं हो रही है।अन्य पारा क्षेत्रों में भी टंकियों के बावजूद नल-जल योजना निष्क्रिय है और नलों में पानी नहीं आ रहा। गांव में न पानी है, न समाधान — जिसके चलते ग्रामीणों को पीने के पानी, खाना बनाने, नहाने और अन्य दैनिक कार्यों के लिए परेशान होना पड़ रहा है। महिलाओं को दूर-दराज से पानी ढोना पड़ रहा है, जिससे श्रम और समय दोनों की बर्बादी हो रही है।ग्रामवासियों की मांग:ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से जल्द से जल्द पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि नल-जल योजना को शीघ्र चालू नहीं किया गया, तो जन आंदोलन की चेतावनी दी जाएगी।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








