राज्यपाल के नाम सौंपा गया ज्ञापन, “बिजली न्याय” आंदोलन के तहत सौंपा 7 सूत्रीय मांग पत्र
प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा 18 माह के कार्यकाल में चौथी बार की गई विद्युत दरों में वृद्धि के विरोध में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अंबिकापुर शहर, अंबिकापुर ग्रामीण एवं दरिमा के संयुक्त नेतृत्व में विद्युत विभाग कार्यालय का घेराव किया गया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने राज्यपाल के नाम 7 सूत्रीय मांगों से युक्त ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस के अनुसार घरेलू उपभोक्ताओं पर 20 पैसे प्रति यूनिट, गैर-घरेलू उपभोक्ताओं पर 25 पैसे प्रति यूनिट और किसानों के कृषि पंपों पर सर्वाधिक 50 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी कर दी गई है। इसके विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने “बिजली न्याय” नामक चरणबद्ध आंदोलन प्रारंभ किया है, जिसके अंतर्गत 16 से 18 जुलाई तक विभिन्न ब्लॉकों में विद्युत कार्यालयों का घेराव किया गया।
आज की रैली राजीव भवन से नारेबाजी करते हुए प्रारंभ हुई और सहायक यंत्री कार्यालय तक पहुंचकर प्रदर्शन किया गया। मौके पर सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया, जिनमें प्रमुख माँगें निम्नलिखित रहीं:
विद्युत दर वृद्धि को तत्काल वापस लिया जाए।
प्रदेशभर में खराब हो चुकी विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुधारने युद्धस्तर पर कार्य किया जाए।
स्मार्ट मीटर योजना को समाप्त किया जाए।
कांग्रेस शासनकाल में स्वीकृत विद्युत परियोजनाओं पर कार्य शीघ्र प्रारंभ हो।
विद्युत विभाग की लापरवाही से मृत सुरेश सोनी के परिजनों को ₹1 करोड़ मुआवजा एवं दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
विद्युत दरों में मनमानी बढ़ोतरी पर रोक लगाई जाए।
आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ किया जाए।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक ने कहा कि भाजपा नेताओं का यह कथन कि “बिजली दरों में मामूली वृद्धि हुई है” एक अमानवीय सोच को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि बीते 18 माह में कुल 80 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई है, जिससे आमजन पर प्रत्यक्ष रूप से आर्थिक बोझ बढ़ा है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, अंबिकापुर शहर के अध्यक्ष श्री हेमंत सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में स्वीकृत दो बड़े सब-स्टेशनों के निर्माण कार्य को भाजपा सरकार ने रोक दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार केवल वसूली पर केंद्रित है, जबकि आधारभूत ढांचे की अनदेखी कर रही है।
कांग्रेस के “बिजली न्याय” आंदोलन के तहत ब्लॉक स्तर पर विद्युत कार्यालयों का घेराव पूर्ण हो चुका है। अब आगामी 22 जुलाई को जिला स्तर पर डीई कार्यालय का घेराव किया जाएगा, जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी सहित सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियां भाग लेंगी।
आज की रैली एवं प्रदर्शन में प्रमुख रूप से श्री अजय अग्रवाल, श्री जे.पी. श्रीवास्तव, श्री शफी अहमद, श्री द्वितेन्द्र मिश्रा, श्री राकेश गुप्ता, श्री विनय शर्मा, श्री मो. इस्लाम, श्री संजय विश्वकर्मा, श्री दुर्गेश गुप्ता, श्रीमती सीमा सोनी, श्री इंद्रजीत धंजल, श्री नारद गुप्ता, श्री मदन जायसवाल, श्री रशीद अहमद, श्री विकल झा, श्री आशीष जायसवाल, श्री लोकेश कुमार, श्री शुभम जायसवाल, श्री वेदप्रकाश शर्मा, श्री शंकर प्रजापति, श्री सोहन जायसवाल, श्री चंद्रप्रकाश सिंह, श्री रजनीश सिंह, श्री निक्की खान सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहे।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








