राजमाता स्व. देवेंद्र कुमारी सिंहदेव की 92वीं जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
आज दिनांक 13 जुलाई को राजमाता स्वर्गीय देवेंद्र कुमारी सिंहदेव जी की 92वीं जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा द्वारा कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन, अंबिकापुर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर राजमाता के ज्येष्ठ पुत्र, पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं सरगुजा रियासत के महाराज श्री टी.एस. सिंहदेव भी उपस्थित रहे। उन्होंने राजमाता के जीवन, राजनीतिक योगदान और सामाजिक दृष्टिकोण पर भावपूर्ण स्मृतियाँ साझा कीं।
राजमाता स्व. देवेंद्र कुमारी सिंहदेव का जन्म 13 जुलाई 1933 को हिमाचल प्रदेश के जब्बल राज परिवार में हुआ था। विवाह उपरांत वे सरगुजा आईं और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हुईं। वे कांग्रेस की एक प्रभावशाली राष्ट्रीय नेता रहीं, जो एक बार अंबिकापुर और एक बार बैकुंठपुर से विधायक चुनी गई थीं। साथ ही, अविभाजित मध्यप्रदेश में प्रकाशचंद्र सेठी व अर्जुन सिंह के मंत्रिमंडल में मंत्री रहते हुए उन्होंने आवास, पर्यावरण, मध्यम सिंचाई और वित्त जैसे महत्वपूर्ण विभागों का कार्यभार संभाला।
राजनीति में महिलाओं की सहभागिता जब सीमित थी, उस दौर में राजमाता ने संगठनात्मक मजबूती, जनता के प्रति संवेदनशीलता और महिला नेतृत्व को दिशा दी। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक ने उन्हें संगठन की असली शिल्पकार बताया और कहा कि आज भी सरगुजा में कांग्रेस की मजबूती उनके बनाए गए संगठन की देन है।
पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि “राजमाता उस दौर में भी युवाओं और महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी की समर्थक थीं, जब यह विचार प्रचलन में नहीं था। आज सरगुजा कांग्रेस में जो नेतृत्व दिखता है, उसकी नींव उन्होंने ही रखी थी।”
इस अवसर पर राधावल्लभ मंदिर व शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती जी के अंबिकापुर आगमन से जुड़ी उनकी श्रद्धा और सेवा भाव की चर्चा भी हुई।
श्रद्धांजलि सभा के उपरांत प्रतीक्षा बस स्टैंड में महाराज स्व. एम.एस. सिंहदेव व राजमाता स्व. देवेंद्र कुमारी सिंहदेव की युगल प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा माँ महामाया मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्री जे.पी. श्रीवास्तव, द्वितेंद्र मिश्रा, डॉ. अजय तिर्की, शफी अहमद, राकेश गुप्ता, हेमंत सिन्हा, नुरुल हसन, मो. इस्लाम, सत्येंद्र तिवारी, जगन्नाथ कुशवाहा, दुर्गेश गुप्ता, शैलेन्द्र सिंह, इंद्रजीत सिंह धंजल, रसीद अहमद अंसारी, विनोद एक्का, लुकस एक्का, विजेंद्र गुप्ता, मदन जायसवाल, लालचंद यादव, शांतनु मुखर्जी, अनूप मेहता, आशीष वर्मा, लोकेश पासवान, गुरुप्रीत सिद्धू, नरेन्द्र विश्वकर्मा, जमील खान, विकल झा, वेदप्रकाश शर्मा, सोहन जायसवाल, चंद्रप्रकाश सिंह, रजनीश सिंह, निकी खान, जीवन यादव, हिमांशु जायसवाल, शुभम जायसवाल, आशीष जायसवाल, लक्ष्मी गुप्ता, अटल बिहारी यादव, अमितेज सिंह, अमित सिंह, विकास केशरी, अमित वर्मा, रोशन कन्नौजिया, कलीम अंसारी, मो. बाबर, काजू खान, मिथुन सिंह, सपना सिन्हा, मंजू सिंह, संगीता मिंज, सावित्री ठाकुर, रश्मि सोनी, सुरेंद्र गुप्ता, आशीष शील, विकास दुबे, जिलानी खान, हनुमान सिंह, दुर्गा गुप्ता, बैजनाथ ठाकुर, जवाहर सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
Author: Chhattisgarhiya News
सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ








