Search
Close this search box.

“दाल में कुछ काला नहीं, पूरी दाल ही काली है!” – भाजपा के प्रशिक्षण शिविर पर कांग्रेस का तीखा हमला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अंबिकापुर / “दाल में कुछ काला नहीं, पूरी दाल ही काली है!” – भाजपा के प्रशिक्षण शिविर पर कांग्रेस का तीखा हमला

 

भारतीय जनता पार्टी के मैनपाट में चल रहे  प्रशिक्षण शिविर को लेकर कांग्रेस पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह स्पष्ट किया है कि “दाल में कुछ काला नहीं है, बल्कि पूरी दाल ही काली है!” यह कथन भाजपा के दिखावे और दोहरे चरित्र को उजागर करता है।

 

राज्यपाल माननीय रमन डेका जी का निरंतर जिलों का दौरा करना इस बात का साफ संकेत है कि प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है। जब राज्य की कानून व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था पटरी से उतर जाती है, तभी राज्यपाल को सक्रिय होना पड़ता है। यह भाजपा सरकार की नाकामी का सबसे बड़ा प्रमाण है।

 

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि कल ही नई दिल्ली में राज्यपाल महोदय ने केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह से मुलाकात की, और आज उनका मैनपाट में भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।

 

यह सवाल उठता है कि आखिर राज्यपाल ने ऐसा क्या फीडबैक दिया, जिसके कारण देश के गृहमंत्री को प्रदेश भाजपा का निमंत्रण ठुकराना पड़ा? क्या यह छत्तीसगढ़ भाजपा के अंदरूनी मतभेद, संगठनात्मक विफलता या जनता में बढ़ते असंतोष का परिणाम है?

 

भाजपा को जनता के सवालों से भागने की नहीं, जवाब देने की ज़रूरत है। मैनपाट की धरती पर जनता ने भाजपा को आइना दिखा दिया है – और अब कांग्रेस प्रदेशवासियों की आवाज़ बनकर हर मोर्चे पर भाजपा की नाकामियों को उजागर करती रहेगी।

 

 

Chhattisgarhiya News
Author: Chhattisgarhiya News

सच्ची बात सिर्फ छत्तीसगढ़िया न्यूज़ के साथ

Leave a Comment

और पढ़ें